संता (बंता से)- मुझे रात भर नींद नहीं आई।
बंता (संता से)- क्यों नहीं आई?
संता- क्योंकि कल रात भर नींद में मैं यही सपना देखता रहा कि मैं जाग रहा हूं। |
|
जब टाइटेनिक डूब रहा था और सब भाग रहे थे, तब संता ने एक अमेरिकन से पूछा- यहां से जमीन कितनी दूर है?
अमेरिकन (संता से)- करीब दो मील दूर। संता (अमेरिकन से)- अरे वाह! मैं तो बहुत अच्छा तैराक हूं। और वह कूद गया। संता (कूदने के बाद)- जमीन किस ओर है? अमेरिकन- नीचे की ओर।
|
|
बंता आधी रात को शराब के नशे में जा रहा था। उसका एक पैर फुटपाथ पर पड़ता और दूसरा सड़क पर। पीछे से थानेदार संता ने उसे एक डंडा जमाते हुए पूछा- क्यों रे, कितनी पी रखी है तूने?
बंता ने संभलते हुए कहा- याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैंने पी रखी है। एक घंटे से तो मैं यही सोचकर परेशान था कि मैं अचानक लंगड़ा कैसे हो गया। |
|
राम (अध्यापक से) - 'मेरा पर्चा इतना खराब तो नहीं हुआ था कि आप मुझे जीरो देते।' अध्यापक (राम से) - 'यह तो मैं भी समझता हूं कि तुम्हें जीरो नहीं दिया जाना चाहिए था, पर मैं इससे कम जानता ही नहीं हूं।' |
|
एक गंजा मेहमान मेजबान के बच्चे से कहता है, 'बेटा तुम मुझे देखकर हंस क्यों रहे हो?' बच्चा- 'अंकल बात यह है कि मम्मी ने मुझे आपके कमरे में शीशा-कंघा रखने के लिए कहा है।'
|
|
पापा (सोनू से)- शर्माजी की लड़की को देख, क्लास में फर्स्ट आई है, और तुमने मेरी इज्जत मिट्टी में मिला दी। सोनू (पापा से)- पापा, उसे ही तो देखता था, इसलिए फेल हो गया। |
|
रीना (राकेश से)- मैंने सुना है कि एक आदमी ने महज एक साइकिल के लिए अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। तुम तो ऐसे नहीं हो न? राकेश (रीना से)- नहीं डार्लिग, हरगिज नहीं। मैं इतना गिरा हुआ नहीं हूं। मैं तो कार से कम पर मानूंगा ही नहीं। |
|
रीना (राकेश से)- मैं मायके जा रही हूं, तुम्हें तलाक की नोटिस भेज दूंगी।
राकेश (रीना से)- जाओ, जाओ मैं सब समझता हूं मीठी-मीठी बातें करके मुझे खुश करने की कोशिश मत करो। |
|
पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें खाना बनाना आता तो मैं आया की छुट्टी कर देता।
पत्नी (पति से)- अगर तुम्हें प्यार करना आता तो मैं ड्राइवर की छुट्टी कर देती। |
|
पत्नी (पति से)- क्लब में आज एक दिलचस्प पार्टी है, जिसमें सदस्यों से कहा गया है कि घर से एक फालतू चीज लेकर आएं।
पति (पत्नी से)- तो तुम क्या ले जा रही हो?
पत्नी (पति से)- मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है, लेकिन आप चल रहे हैं न! |
|
संता (अपनी बीवी को फोन करके कहता है): आज मैं घर नहीं आऊंगा।
बीवी: पर क्यों?
संता: क्योंकि मेरी गाड़ी का ब्रेक, एक्सेलरेटर, क्लच, गियर सब कुछ कोई चुरा ले गया है।
बीवी: अच्छा।
संता का फिर थोड़ी देर बाद फोन आया और बोला: मैं घर आ रहा हूं।
बीवी: पर कैसे?
संता: अरी, मैं पीछे की सीट पर बैठ गया था। |
|
संता अपने मैरिज सर्टिफिकेट को एक घंटे से देखे जा रहा था।
बंता (संता से)- यार संता, तुम इतनी देर से अपनी मैरिज सर्टिफिकेट में क्या देख रहे हो?
संता (बंता से)- एक्सपाइरी डेट ढूंढ रहा हूं। |
|
संता (बंता से)- तुम सोकर कितने बजे उठते हो? बंता (संता से)- जब सूरज की किरणें खिड़कियों से होकर मेरे कमरे में आने लगती हैं। संता (बंता से)- वाह, तुम तो एकदम सुबह उठ जाते हो। बंता (संता से)- नहीं, दरअसल मेरी खिड़कियां पश्चिम की तरफ खुलती हैं। |
|
एक बार संता सिंह को 20 लाख की लॉटरी खुली। संता सिंह पैसे लेने लॉटरी वाले के पास गए।
नंबर मिलाने के बाद लॉटरी वाले ने कहा कि ठीक है सर हम आपको अभी 1 लाख रुपए देंगे और बाकी के 19 लाख आप अगले 19 हफ्तों तक ले सकते हैं।
संता सिंह बोले नहीं मुझे अपने पूरे पैसे अभी ही चाहिए नहीं तो आप मेरे 5 रुपए वापस कर दीजिए। |
|
संता और बंता को तीन बम मिले।
दोनों पुलिस थाने में देने गए।
बंता (संता से)- अगर इसमें से एक बम फट गया तो..
संता (बंता से)- हम कह देंगे कि हमें केवल दो ही बम मिले थे। |
|
बंता (संता से)- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है। मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
संता (बंता से)- वो कैसे?
बंता- मैने कहा आई लव यू, तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं। |
|
| 1 2 |
| Back to Jokes Page |